14/09/2024 को आर.पी.एम कॉलेज मे हिंदी दिवस के अवसर पर एक विशेष निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. (डॉ.) पूनम ने किया। इस कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग की शिक्षिका डॉ. प्रियंका कुमारी के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य हिंदी भाषा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है और उसकी महत्ता पर चर्चा करना था। प्रतियोगिता का विषय राष्ट्रीयता में हिंदी भाषा का योगदान एवं भारतीयता एवं हिंदी भाषा। छात्राओं ने इस अवसर पर अपने विचारों को सारगर्भित रूप से प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्राचार्या ने छात्राओं को हिंदी के गौरवशाली इतिहास से अवगत कराते हुए उन्हें इस भाषा के प्रति प्रेम बनाए रखने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा हिंदी न केवल एक भाषा है बल्कि हमारे सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक भी है। प्रतियोगिता के अंत में प्रथम स्थान रितिका कुमारी, दूसरा स्थान प्रतिभा एवं सिंकू, तीसरे स्थान पर राजनंदिनी और प्रगति को दिया गया। इस आयोजन में हिंदी के प्रति नयी जागरूकता और लगाव पैदा किया, जिससे कॉलेज का वातावरण हिंदीमय हो गया।
निर्णायक मंडल में डॉ. किरण कुमारी, डॉ. नीलम कुमारी एवं डॉ. नागेंद्र मिश्र रहे। धन्यवाद ज्ञापन ऋतू कुमारी ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षकगण एवं शिक्षिकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे









